UttarakhandHighlight

मूल्यांकन कार्य पूरा, इस माह जारी हो सकता है CBSE और UK बोर्ड का रिजल्ट

सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट मई माह में आ सकता है। परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षाफल मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।

मई में जारी हो सकता हो सकता है रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर की आंसरशीट का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब परीक्षा परिणाम की तैयारी है। रिजल्ट को लेकर कोई अधिकृत सूचना नहीं है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई का रिजल्ट इस माह में जारी होने की संभावना है।

बता दें परीक्षा 16 मार्च से छह अप्रैल तक हुई थी और मूल्यांकन कार्य 29 अप्रैल को पूरा हो चुका है। इस साल उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल में 130027 संस्थागत, 2088 व्यक्तिगत और इंटर में 123511 संस्थागत, 3813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे। 132115 स्कूली छात्रों ने हाईस्कूल और 127324 छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा दी थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें