Chamolihighlight

पर्यावरणविद् मुरारी लाल का निधन, चिपको आंदोलन में निभा चुके हैं अहम भूमिका

चिपको आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल का 91 की उम्र में निधन हो गया है। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।

पर्यावरणविद् मुरारी लाल का निधन

जानकारी के मुताबिक मुरारी लाल को पिछले तीन दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते उन्हें एम्स अस्पताल में भरी कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है शनिवार को सुबह अलकनंदा के किनारे पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कौन हैं पर्यावरणविद् मुरारी लाल ?

स्वर्गीय मुरारी लाल ने अपने पूरा जीवन समाज सेवा के लिए किया। उनकी चिपको आंदोलन में भी अहम भूमिका रही है। निधन के कुछ दिन पहले भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button