Big NewsChar Dham Yatra 2023

Chardham news: यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 14 लाख पार

Chardham yatra 2023 शुरू हुए एक महीना हो गया है। एक महीने में चारधामों में दर्शनार्थियों की संख्या 14 लाख पार पहुंच गई है। चारधाम यात्रा में मौसम खराब होने के बाद भी यात्रियों की संख्या में कमी नहीं है। अब तक यात्रा के लिए 35 लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।

Chardham yatra 2023 में दर्शनार्थियों की संख्या 14 लाख पार

चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मौसम के खराब होने के बाद भी चार धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 14 लाख पहुंच गई है।

बारिश और बर्फबारी भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पा रही है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 35 लाख से अधिक यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

22 अप्रैल को शुरू हुई थी chardham yatra 2023

चारधाम यात्रा की शुरूआत इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुी थी। जबकि बाबा केदार के धाम केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे। इसके साथ ही 27 अप्रैल बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का आगाज पूरी तरह हुआ था।

लगातार बिगड़ रहा है मौसम

Chardham yatra 2023 शुरू होने के बाद से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम लगातार बिगड़ रहा है। बारिश और बर्फबारी यात्रियों की दिक्कतें बढ़ा रही है। लेकिन इसके बाद भी यात्रियों के उत्साह में कोई भी कमी देखने को नहीं मिल रही है।

इन राज्यों से आ रहे सबसे ज्यादा यात्री

पर्यटन विभाग के मुताबिक चारधाम यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्य से सबसे ज्यादा यात्री आ रहे हैं।

Chardham yatra 2023 में यात्रियों में केदारनाथ के दर्शन के लिए सबसे ज्यादा उत्साह है। बाबा केदार के धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पांच लाख के करीब पहुंच गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button