UttarakhandBig NewsNainital News

शर्मसार: इंसान बना हैवान, दो माह की मवेशी से किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

देवभूमि से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नैनीताल के बिंदुखत्ता गांव में एक युवक ने गौशाला में घुसकर दो माह की बछिया के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बछिया की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर आरोपित की गिरफ़्तारी की मांग की है।

मवेशी के साथ दुष्कर्म का मामला

घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह में पुलिस को तहरीर देकर बताया की रात को उनकी गौशाला से मवेशियों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। जब उठकर वह गौशाला पहंचा तो पड़ोस में रहने वाला युवक गौशाला में मौजूद था। इस दौरान उनकी दो माह की बछिया जमीन में बेहोश पड़ी थी। जैसे ही वह कुछ समझ पाता पडोसी मौके से फरार हो गया।

आरोपी पहले भी दे चूका है इस तरह की घटना को अंजाम

संजय ने बताया की उनकी बछिया की मूत्र नली से खून बह रहा था। संजय ने बताया की आरोपी राजूराम 15 दिन पहले भी एक और पडोसी की बछिया के साथ दुष्कर्म कर चूका है। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित की हरकतों के बाद से क्षेत्र में दर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जल्द गिरफ़्तारी की मांग की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें