HighlightNainital News

पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार, दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

rape

उत्तराखंड के नैनीताल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पिता पर 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी कर ली है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल कराने की  कवायद चल रही है।

आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

रामनगर क्षेत्र से यह घटना सामने आयी है। सोमवार को यहां एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने महिला से पूरी घटना की जानकारी लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसका पति बेटी से बेवजह मारपीट करता था। उसकी गैरमौजूदगी में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पीड़िता का मेडिकल कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें