‘Bigg Boss OTT Season 2‘ के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट एल्विश यादव (Elvish Yadav), मनीषा रानी (Manisha Rani) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) शो के खत्म होने के बाद भी खबरों में है।
शो में इनके बीच का बॉन्ड लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। फैंस दोबारा से फेमस तिगड़ी को साथ देखना चाहते है। ऐसे में उनकी ये विश पूरी होने वाली है। जल्द ही तीनों किसी वेब सीरीज में साथ दिखाई दे सकते है।
एल्विश यादव (Elvish Yadav), मनीषा और अभिषेक का वेब सीरीज प्लान
हाल ही में यूट्यूबेर Elvish Yadav ने एक वीडियो शेयर की है। जसमें वो मनीषा रानी से बात करते हुए नज़र आ रहे है। दोनों काफी हसी मजाक करते है। बातों के बीच में ही दोनों की वेब सीरीज को लेकर बात की।
जिसकी प्लान उन्होंने बिग बॉस के घर में ही बना लिया था। वीडियो साल के दौरान उन्होंने मनीषा को उनके वेब सीरीज प्लान के बारे में याद दिलाया। जिसमें वो खुद मनीषा और अभिषेक होने वाले है।
मनीषा ने कहा, ”डिमांड बढ़ गया मेरा”
इसके बाद एल्विश मनीषा को चिढ़ाते हुए कहते है की अब तो वो स्टार है तो उनकी फीस भी ज्यादा हो गई होगी तो इसपर मनीषा भी मजाक में कहती है की हां उनकी डिमांड बढ़ गई है। इसी बीच वो एल्विश को बताती है की वो इस वक्त ऑटो में सवारी कर रही है। जिसको सुनते ही एल्विश हस पड़ते है।
एल्विश-मनीषा की बात सुन खुश है फैंस
एल्विश और मनीषा रानी बात सुनकर उनके फैंस काफी खुश है। दोनों के बीच की बात सुनकर अब फैंस उनको किसी वेब सीरीज में साथ देखना चाहते है। यूजर वीडियो पर कमेंट भी कर रहे है।
एक यूजर ने लिखा ‘एल्विश और मनीषा की सच्ची दोस्ती है।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘हम इन दोनों को वेब सीरीज में देखना चाहते है। एक अन्य यूजर ने लिखा मनीषा के साथ एल्विश खुल के हस रहा है। इसी वजह से एल्विश की क्यूटेस्ट साइड देखने को मिल रही है।