Nationalhighlight

भारत में Elon Musk की StarLink की एंट्री, केंद्र सरकार से मिला लाइसेंस

एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्टारलिंक( StarLink) की भारत में जल्द ही एंट्री होने जा रही है। रॉयटर्स की माने तो स्टारलिंक को भारत के दूरसंचार मंत्रालय से लाइसेंस मिल गया है। स्टारलिंक के लिए इस महत्वपूर्ण लाइसेंस(satcom services Licence) के मिल जाने को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Elon Musk की StarLink को भारत में मिला लाइसेंस

बताया जा रहा है कि दूरसंचार मंत्रालायल के द्वारा स्टारलिंक को सैटकॉम लाइसेंस दिया गया है। ये भारत में तीसरी कंपनी होगी जिसे ये लाइसेंस मिला। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बताया था कि स्टारलिंक को लाइसेंस देने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन खुद स्टारलिंक कंपनी और भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़े:- दोस्ती, एक्स और लड़ाई…’, क्यों Trump-Musk की दोस्ती में पड़ी दरार!, विस्तार से जानें अब तक क्या-क्या हुआ

लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी बनी स्टारलिंक

स्टारलिंक भारत की तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है जिसे देश में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं देने के लिए दूरसंचार विभाग से लाइसेंस मिला है। इससे पहले यूटेलसैट की वनवेब और रिलायंस जियो को ऐसी सेवाओं के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

साल 2022 में मांगा था लाइसेंस

आपको बता दें कि साल 2022 से ही एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में आना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने लाइसेंस के लिए भी आवेदेन किया था। हालांकि खबरों की मुताबिक अब जाकर कंपनी को लाइसेंस मिल है। बता दें कि अमेजन की कुइपर भी भारत में आने का इंतजार कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button