Almorahighlight

Election 2024 : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मतदान, मतदाताओं से की ये अपील

उत्तराखंड में सुबह सात बजे से ही लोकसभा की पांचों सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी मतदान करने के लिए सोमेश्वर के अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर के अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान रेखा आर्य ने कहा कि हर एक नागरिक का एक-एक वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

रेखा आर्या ने की मतदाताओं से ये अपील

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मतदाताओं से अपने मतदान का प्रयोग कर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर देश के महान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान करने की अपील की।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button