Haridwarhighlight

Election 2024 : बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने भी किया मतदान, बताई वोट की ताकत

उत्तरखंड में पांचों सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। लोग घरों से निकलकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने भी कनखल के दादूबाग में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला और सभी लोगों से मतदान करने की अपील भी की।

बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने भी किया मतदान

मीडिया से बातचीत के दौरान बाब रामदेव ने कहा कि भारत को आर्थिक, शिक्षा, चिकित्सा और सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने वोट दिया है। पांच लाख से ज्यादा वीर वीरांगनाओं की शहादत की वजह से हमें वोट करने का अधिकार मिला है। इसलिए संविधान की रक्षा, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए लोगों को वोट जरूर करना चाहिए।

बाब रामदेव ने की युवाओं से अपील

बाबा रामदेव ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलें और वोट करें। क्योंकि वोट ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने युवाओं से कहा कि चाहे वह किसी भी प्रत्याशी को वोट करें लेकिन वोट देने की जिम्मेदारी को समझें कर लोकतंत्र को मजबूत करें।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button