Haridwar NewsBig News

महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली बुजुर्ग महिला अरेस्ट, भागवत कथा में जाकर ऐसे बनाती थी निशाना

महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से दबोच हरिद्वार ले आई है. बता दें बुजुर्ग महिला भागवत कथा, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर महिलाओं के बीच में घुसकर महिलाओं को निशाना बनाती थी. शातिर महिला की सहयोगी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली बुजुर्ग महिला अरेस्ट

मामले को लेकर सत्येंद्र कुमार चौहान निवासी आनंद विहार कॉलोनी हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर दी थी. सत्येंद्र ने तहरीर में बताया था कि ज्वालापुर से उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन, गणेश जी का लाकेट चोरी कर लिया गया है. मामले का संज्ञान लेते हुए पोलिस ने अज्ञात के खिलाफज मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

भागवत कथा में जाकर ऐसे बनाती थी महिलाओं को निशाना

पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर आरोपी महिला निवासी विष्णु कॉलोनी आगरा को यूपी से दबोचा लिया है। बता दें बुजुर्ग महिला अंतरराज्यीय आभूषण चोर गिरोह की सदस्य है. जिनके द्वारा भागवत कथा, भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के बीच जाकर महिलाओं से दोस्ती कर उनको ही निशाना बनाया जाता था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें