UttarakhandHaridwar NewsHighlight

जमीनी रंजिश को लेकर बुजुर्ग पर किया धारदार हथियार से वार, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार में जमीनी रंजिश के चलते बुजुर्ग पर परिवार के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जमीनी रंजिश को लेकर बुजुर्ग पर हमला

घटना लक्सर क्षेत्र स्थित केवलपुरी गांव की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह तड़के चार बजे के आसपास जगबीर के परिवार के बुजुर्ग अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख पुकार सुन परिजन उनके कमरे में पहुंचे। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बुजुर्ग की हालत गंभीर देख किया एम्स रेफर

परिजनों ने लहूलुहान हालत में बुजुर्ग को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। बजुर्ग की हालत गंभीर देख उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर बुजुर्ग के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

आरोपितों को खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि बच्चन व बिंदा उर्फ रोबिन निवासी केवलपुरी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें