Big NewsDehradun News

शिक्षा निदेशक ने दी रायपुर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर, बोले जान से मारने की दी धमकी

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके विधायक और उनके समर्थकों ने उन्हें कार्यालय से बाहर जाकर जान से मारने की धमकी दी है।

ये है मामला

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने भाजपा के रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हमले में अधिकारी के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई।

बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की दी चेतावनी

विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया। जिसमें उनको गंभीर चोटे आई है। वहीं निदेशक पर हमले की खबर के बाद शिक्षकों और स्टाफ ने सड़क पर जाम लगाकर हमलावरों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़ गए हैं। शिक्षक नेता राम सिंह चौहान समेत कई कर्मचारियों ने शिक्षा महानिदेशालय में निदेशक से मारपीट के विरोध में रायपुर थाने का घेराव किया। राम सिंह चौहान ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वो बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।

ये भी पढ़ें: देहरादून से बड़ी खबर: BJP विधायक के समर्थकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ की मारपीट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें