Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, ये रही तीव्रता

उत्तरकाशी में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप की गहराई उत्तरकाशी से 87 किलोमीटर दूर धरती के पांच किलोमीटर नीचे थी।

देर रात उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके

गुरुवार देर रात 3:49 पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें बड़कोट, पुरोला के अलावा मोरी, नौगांव सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात झटके महसूस होने पर ग्रामीण अपने घरों को छोड़ बाहर निकल आए।

जनहानि की सूचना नहीं

जानकारी के मुताबिक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जनपद के तहसील कंट्रोल रूम, पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना ली गई है।

48 घंटे से भी कम समय में दूसरा भूकंप

भूकंप से कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई क्षति की सूचना फिलहाल प्राप्त नहीं हुई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 48 घंटे से भी कम समय में यह दूसरा भूकंप दर्ज किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें