Big NewsUttarkashi News

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोली है। राज्य के उत्तरकाशी में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। केंद्र जमीन की सतह से भूकंप करीब 7 किलोमीटर अंदर था।

Earthquake in Uttarakhand: उत्तरकाशी में आया भूकंप

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने का एहसास होने पर लोगों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज हुई। कम तीव्रता की वजह से जिले के अन्य क्षेत्रों में इसका कुछ खास प्रभाव नहीं देखा गया।

भूकंप की तीव्रता 3.5

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के मुताबिक, सभी तहसील थानों से प्राप्त सूचना के अनुसार केवल तहसील भटवाडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया जा रहा है। भूकंप के झटने ज्यादा नहीं था। जिसके चलते कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं मिली है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा ये

“भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पिलंग गांव के जंगलों में भूमि से लगभग सात किलोमीटर की गहराई पर था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई.”- शार्दुल गुसाईं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, उत्तरकाशी

किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान नहीं

“जिले की सभी तहसीलों और संबंधित विभागों से सूचना प्राप्त कर ली गई है. कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.”- शार्दुल गुसाईं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, उत्तरकाशी

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें