Uttarkashi NewsBig News

Earthquake in uttarakhand : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.0 रही तीव्रता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 रही. भूकंप के झटके महसूस होते है लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए.

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बता दें उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. मोरी के आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों को छोड़ बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र मोरी तहसील के सिंगतूर वन क्षेत्र के पास बताया गया है. हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें