National
नेपाल में आया भूकंप, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज झटके, घर के बाहर भागे लोग

नेपाल में भूकंप आया जिसकी त्रीवता 6.2 मापी गई है। इस भूकंप से दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।
कई राज्यों में आए भूकंप के झटके
उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में धरती कांपी है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
नेपाल में रहा भूकंप का केंद्र
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि मंगलवार को नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 10 किमी की गहराई पर था।