highlightInternational News

Earthquake: मोरक्को में भूकंप में 2100 से अधिक की मौत, हर तरफ मलबा

मोरक्को में शुक्रवार की रात आए भीषण भूकंप के बाद लाशों का ढेर लग गया है। मोरक्कों में अब तक 2100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1400 से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।

6.8 तीव्रता का भूकंप

आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया थाय़ भूकंप का केंद्र 18.5 किमी की गहराई पर मराकेश से लगभग 70 किमी दक्षिण-पश्चिम में था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि तरौदंत और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए हैं। लोग घरों के बाहर खुले में रहने के लिए मजबूर हैं।

बड़े पैमाने पर तबाही

इस भूकंप में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। अब मलबे के नीचे से शवों के निकाले जाने का काम जारी है। वहीं इस भूकंप में कई लोग मलबे में दबकर घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अस्पतालों के बाहर बड़ी संख्या में शव पड़े हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक मोरक्को में भूकंप से 2100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1400 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हे अलग अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।

Back to top button