National

जयपुर के बाद मणिपुर में आया भूकंप, उकरुल की पहाड़ियों में कांपी धरती

जयपुर के बाद मणिपुर में सुबह करीब छह बजे भूंकप के झटकों से धरती कांप गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने यह जानकारी दी है।

मणिपुर के उकरुल में करीब छह बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। भूंकप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए और हालात सामान्य होने का इतंजार करने लगे। वहीं भूंकप से कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी कोई जानकारी सामने आई है।

जयपुर में 3 बार आया भूकंप

राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार को 3 बार भूंकप के झटकों से हिल उठा। यहां सुबह 4 बजकर 9 मिंट से 4 बजकर 25 मिनट तक 3 बार भूंकप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूंकप से नुकसान की खबर सामने नहीं आई है लेकिन 3 बार धरती हिलने से लोगों का दिल कांप गया।

Back to top button