Big NewsNational

दिल्ली – NCR समेत इन इलाकों में फिर आया भूकंप, यहां रहा केंद्र

बुधवार की दोपहर में दिल्ली-NCR के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

भारतीय समय के अनुसार बुधवार दोपहर 1.30 बजे के आसपास भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई है। 

भूकंप का केंद्र नेपाल

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि  इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। यह भूकंप दोपहर 1.30 बजे आया।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाल के समय में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका

तब भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के 10 किमी अंदर था । ये भूकंप दोपहर में आया था। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस था, तो ऑफिस में काम करने वाले लोग डर गए। इस दौरान कई लोग ऑफिस से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचे।

वहीं आपको बता दें कि देहरादून स्थित वाडिया संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक ने इस इलाके में बड़े भूकंप की आशंका जताई है। पिछले कुछ समय से उत्तर भारत में कई छोटे छोटे भूकंप आ चुके हैं।

Back to top button