Big NewsUttarakhandUttarkashi

उत्तरकाशी में भूकंप से डोली धरती, दहशत में आए लोग, 3.0 दर्ज की गई तीव्रता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गुरुवार सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में आए सभी लोग अपने घरों से बहार निकल आए। बता दें रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

डीएम ने सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के दिए निर्देश

उत्तरकाशी जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दे दिए हैं। बता दें भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में मांडो के जंगलों में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

मार्च माह में भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके उत्तरकाशी जनपद में इससे पहले भी चार मार्च की रात को भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी ।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button