Big NewsNational

एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली धरती, यहां इतनी तीव्रता से आया

earth

एक बार फिर से भूकंप की खबर से हड़कंप मच गया है। बीते दिन हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और उससे पहले दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर  भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिससे वहां के लोग खौफ में आ गए थे। बार बार भूकंप आना क्या बड़े खतरे का संकेत है…ये सवाल कई लोग कर रहे हैं क्योंकि कई सालों बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि आए दिन कहीं न कहीं भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप के झटके हल्के ही महसूस किए गए औऱ इससे नुकसान की खबर नहीं आई।

वहीं एक बार फिर से भूकंप से झटकों से देश की धरती डोली। जी हां नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार शाम नगालैंड में कोहिमा के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नागालैंड के कोहिमा से 48 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम (SW) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 5:07 PM बजे सतह से 30 किलोमीटर की गहराई में आया.

Back to top button