Haridwar NewsHighlight

चालक को नशीला पदार्थ देकर की ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में दो बदमाश ई-रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चालक को नशीला पदार्थ देकर की ई-रिक्शा की बैटरी चोरी

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया पीड़ित शिवम निवासी कनखल ने तहरीर दी है। शिवम ने बताया कि 19 नवंबर को रात करीब साढ़े 11 बजे वो ई-रिक्शा लेकर सिंहद्वार पर पहुंचा। वहां पर उसे दो युवक मिले और शंकराचार्य चौक तक जाने के लिए रिक्शा में बैठ गए। अंडरपास के पास पहुंचते ही दोनों ने वापस सिंहद्वार पर ही छोड़ने के लिए कहा।

सवारी बनकर रिक्शा में बैठे थे आरोपी

अंडरपास में दोनों युवक उतरे। दोनों युवक ने रिक्शा से उतरने के बाद शिवम को कोल्ड ड्रिंक पीने को कहा। झांसे में आकर शिवम ने कोल्डड्रिंक पी ली और उसे पीते ही वह बेहोश हो गया। होश में आने के बाद उसने देखा कि ई-रिक्शा तो मौके पर ही खड़ा था। लेकिन ई-रिक्शा की चार बैटरियां गायब थी।

बदमाशों की तलाश जारी

पीड़ित ने मामले को लेकर तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें