DehradunBig News

आज परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे रावण का होगा दहन, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे CM धामी

आज यानी दो अक्टूबर को दशहरा पर त्यौहार मनाया जा रहा है। हर साल देहरादून के परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाता है। ऐसे में इस बार भी यहां रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इस बार परेड ग्राउंड में 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा।

Ravana dahan parade ground dehradun

आज परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे रावण का होगा दहन

रावण की लंबाई भले ही बढ़ा दी गई हो लेकिन मोटाई कम हो गई है। परेड ग्राउंड में रावण के पुतले के साथ बराबर में ही मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला भी खड़ा किया जाएगा। परेड ग्राउंड में लोग पुतला देखने पहुंच रहे है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाम 6:00 बजे रावण दहन होगा।

ये भी पढ़ें:- नशे में धुत्त राजपुर थानाध्यक्ष!, तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने जमकर किया हंगामा

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे सीएम धामी

तो वहीं लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में दशहरा मेले का भव्य आयोजन होगा। खबरों की माने तो यहां 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला भी बनाया गया है। रावण के पुतले को एलईडी लाइट से सजाया गया है। दहन से पहले रावण तलवार चलाते हुए नजर आएगा। बताते चलें कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी शामिल होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button