HighlightNainital News

उत्तराखंड में हादसा : डंपर ने मारी स्कूल जा रही शिक्षिका को टक्कर, दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। हल्द्वानी में स्कूल जा रही शिक्षिका को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई।

डंपर ने मारी स्कूल जा रही शिक्षिका को टक्कर

हादसा गुरुवार सुबह का है। जानकारी के अनुसार हेमा पंत (49) गौजाजाली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। हेमा पुष्पा मेहरा निवासी तीनपानी के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। मंडी के पास स्कूटी अचानक से अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते हेमा नीचे सड़क पर आ गिरी। इस दौरान पीछे से तेज रफ़्तार से आ रहे डंपर ने महिला को कुचल दिया।

इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत

हादसे में दोनों महिलाएं घायल को गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान हेमा पंत ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य महिला का इलाज जारी है। बताया जा रहा है हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें : सगाई के अगले दिन ही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, बस चालक ने मारी टक्कर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें