highlightNainital

उत्तराखंड : डंपर ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे भाई-बहन को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

लालकुआं: हादसों को सिलसिला थमने का नामा नहीं ले रहा है। सड़क हादसों में हर दिन किसी ना किसी की जान जा रही है। लालकुआं के बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम कार रोड पर पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क पर साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, बालिका की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई जख्मी हैं।

मीडिया जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की 6 वर्षीय बेटी चाहत बिष्ट अपने बड़े भाई 11 वर्षीय दिव्यांशु के साथ साइकिल द्वारा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी काररोड क्षेत्र से आ रहे तेज गति के डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उक्त बालिका रिंकी एवं उसका भाई दिव्यांशु उसकी चपेट में आ गये।

जिन्हें आनन-फानन में क्षेत्रवासी तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया है। जबकि दिव्यांशु का उपचार चल रहा है वह अब ठीक है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेतरतीब चल रहे डंपर एवं ट्रकों पर लगाम लगाई जाए। देवेंद्र सिंह बिष्ट वर्तमान में आईटीबीपी में अरुणाचल प्रदेश में सेवारत हैं, उनके ये ही दो बच्चे थे।

विदित रहे कि कुछ समय पूर्व देवेंद्र बिष्ट पिथौरागढ़ में तैनात थे, वही इनके यह दोनों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है, वर्तमान में ऑनलाइन पेपर होने के चलते यह दोनों बच्चे बिंदुखत्ता में अपने घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तथा 1 माह पूर्व ही बच्चों को बिंदुखत्ता पहुंचाकर देवेंद्र अरुणाचल स्थित अपनी ड्यूटी को चले गए हैं। उनकी धर्मपत्नी अनीता बिष्ट लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Back to top button