Almorahighlight

नशे में धुत व्यक्ति ने युवक के गाल पर दांत गढ़ाकर किया घायल, पीड़ित का चल रहा उपचार

अल्मोड़ा से चौका देने वाला मामला सामने आया है। नगर के ही नशे में धुत एक व्यक्ति ने युवक के गाल में दांत गढ़ाकर उसे घायल कर दिया। फिलहाल पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नशे में धुत व्यक्ति ने युवक के गाल पर काटा दांत

मिली जानकारी के अनुसार नंदाष्टमी के दिन नंदा मेले में कुछ लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इसी बीच नशे में धुत एक व्यक्ति ने सामने खड़े एक युवक की गाल पर दांत गढ़ा दिया। पीड़ित की पहचान कैलाश कोश्यारी (25) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

पीड़ित को चल रहा अस्पताल में इलाज

हमले में कैलाश कोश्यारी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति शराब के नशे में धुत था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button