Haridwarhighlight

ड्रग विभाग की टीम ने मारा दवा की बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा, उड़े होश

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना गंगनहर क्षेत्र हरिद्वार में उत्तराखंड की एसटीएफ और ड्रग कंट्रोलर टीम ने एक बंद पड़ी फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में बनाई जा रही विभिन्न कंपनियों की जीवन रक्षक दवाइयां बरामद की गई है।

दवा की बंद पड़ी फैक्ट्री में छापेमारी

बता दें पिछले कुछ समय से बिना लाइसेंस बंद फार्मा फैक्ट्री में फैक्ट्री मालिक द्वारा मजदूरों से जीवन रक्षक दवाइयां बनाई जा रही थी। उत्तराखंड की एसटीएफ और ड्रग विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विभिन कंपनियों की दवा बरामद की है।

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ पूर्व में दर्ज हो चुका है केस

एसटीएफ के अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री मालिक के खिलाफ ड्रग विभाग द्वारा पांच साल पहले भी दवाइयों में मिलावट करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल मौके पर एसटीएफ और ड्रग विभाग की कार्यवाही जारी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button