UttarakhandBig NewsNainital News

DRM ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई अधिकारियों को फटकार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की डीआरएम बुधवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने सभी कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई।

DRM ने किया लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

डीआरएम रेखा यादव ने निरीक्षण यान ट्रेन से अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान डीआरएम ने नगीना कॉलोनी क्षेत्र में होने वाले कार्यो की प्रोजेक्ट रिपोर्ट देखी।

इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिये बनने वाली हाईटैक पार्किंग, आरपीएफ बैरक, अनाउंसमेंट कार्यालय आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया। बता दें नगीना कॉलोनी से अतिक्रमण हटने के बाद ये डीआरएम का पहला निरीक्षण है।

अधिकारियों को लगाई फटकार

निरिक्षण के दौरान डीआरएम रेखा यादव ने रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर लगी प्रचार सामाग्री पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही पैदल पुल पर निर्माण कार्य को देखकर आईओडब्ल्यू को जमकर लताड़ लगाते हुए खामियों को दुरूस्त करने के दिशा निर्देश दिए ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें