UttarakhandDehradun

देहरादून में अपने जन्मदिन पर भावुक हुईं राष्ट्रपति Draupadi Murmu!, जानिए वजह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तीन दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड आईं हुई है। इसी बीच आज राष्ट्रपति मुर्मू का जन्मदिन है। ऐसे में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिनक की बधाई दीं। जिसको देख उनकी आंखे भर आईं।

छात्रों द्वारा बर्थडे विश के दौरान भावुक हुईं राष्ट्रपति Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के बच्चों ने उनके लिए गीत गाकर जन्मदिन की शुभकामनाए दी। इसी को देखकर राष्ट्रपति भावुक हो गई।

तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति

बता दें कि बीते दिन गुरुवार शाम को तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण के लिए देहरादून पहुंचीं थीं। आज यानी शुक्रवार को वो दून में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। जहां उन्होंने एनआईईपीवीडी के छात्रों से बात की। वहां मौजूद छात्रों ने अतिथिगणों का स्वागत किया। इस दौरान इस कार्यक्रम में राष्टपति के साथ मुख्यमंत्री धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button