Entertainmenthighlight

Manmohan Singh के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते दिन यानी 26 दिसंबर को निधन (Manmohan Singh Death) हो गया। 92 साल की उम्र(Manmohan Singh Age) में उन्होंने AIIMS के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बता दें कि काफी लंबे समय से मनमोहन सिंह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है।

सिर्फ राजनेता ही नहीं उनके निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत भी शोक में डूबा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और टीवी की जानी मानी हस्तियां दिग्गज नेता को श्रद्धांजालि दे रहे हैं। भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Manmohan Singh के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड जगत

बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Dr Manmohan Singh के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबस सुन बहुत दुखी हूं, वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

तो वहीं अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने लिखा, “हमारे पूर्व पीएम श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। वह देश के लिए ईमानदारी, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

एक्टर और नेता रवि किशन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति”

एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, “एक विद्वान-राजनेता, भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, उनकी अद्वितीय बुद्धि और विनम्रता ने हमारे राष्ट्र के ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। डॉ. मनमोहन सिंह जी की आत्मा को शांति मिले। सतनाम वाहे गुरु।”

अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने पिता विलासराव देशमुख के साथ मनमोहन सिंह की एक पुरानी फोटो पोस्ट कर लिखा, “आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। वह व्यक्ति जिसने भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दी। वह गरिमा और विनम्रता का प्रतीक था। हम हमेशा उनकी विरासत के ऋणी रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

तो वहीं मनोज बाजपेयी ने लिखा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से दुखी हूं। एक राजनेता जिसका हमारे देश के विकास के हर पहलू में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

कपिल शर्मा ने मनमोहन सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा कर लिखा, “भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button