Big NewsRudraprayag News

विधि-विधान से खुले मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने लगाए बम-बम भोले के जयकारे

रुद्रप्रयाग में स्थित पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में मौजूद रही। भक्तों के बम-बम भोले के जयकारों के बीच कपाट खोले गए।

विधि-विधान से खुले मद्महेश्वर मंदिर के कपाट

बता दें पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी के अधिकारियों और हकहकूकधारियों की मौजूदगी में विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले गए। इस पल के साक्षी 300 से अधिक श्रद्धालु बने। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये।

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से हुई थी डोली रवाना

बता दें दो दिन पहले मध्यमहेश्वर की डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से मध्यमहेश्वर धाम के लिए रवाना हुई थी। बताते चलें कि उत्तराखण्ड राज्य में स्थित पंचकेदारों में से केदारनाथ, मध्यमहेश्वर एवं तुंगनाथ जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें