UttarakhandBig NewsChamoli

अक्टूबर में इस तारीख को बंद होंगे Hemkund Sahib के कपाट, ट्रस्ट की बैठक में लिया निर्णय

सिखों के प्रमुख तीर्थ में से एक Gurdwara Hemkund Sahib के कपाट आगामी 11 अक्टूबर 2023 को शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। ट्रस्ट की बैठक में ये फैसला लिया गया।

11 अक्टूबर को बंद होंगे Hemkund Sahib के कपाट

Gurdwara Hemkund Sahib ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। अब तक हेमकुंड साहिब में 2,27,500 श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार साहिब में हाजिरी भरकर माथा टेका। बिंद्रा ने बताया कि कपाट खुलने के बाद जून माह तक हेमकुंड साहिब में तीर्थ यात्रियों की संख्या बहुत अधिक थी।

ट्रस्ट की बैठक में लिया फैसला

वहीं जुलाई व अगस्त माह में तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली। बिंद्रा ने बताया कि विगत दिवस ट्रस्टियों की बैठक में 11 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने का फैसला लिया गया है। बता दें इस साल हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई थी। 

Gurdwara Hemkund Sahib के लिए शुरू हुई हेली सेवा

इस वर्ष Hemkund Sahib Yatra के कपाट खुलने के समय से ही वहां पर भारी बर्फबारी थी। जिसके बाद सेना के जवानों ने बर्फ के बीच से श्रद्धालुओं के लिए रास्ता बनाया था। जिसके बाद अभी तक वहां मौसम खराब ही चल रहा है। बिंद्रा ने बताया कि बारिश कम होने के बाद अब गोविंदघाट से घांघरिया तक एक बार फिर से हेली सेवा शुरू हो गई है।

गुरुद्वारा कमेटी द्वारा तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रुद्रप्रयाग में एक गुरुद्वारा व धर्मशाला का निमार्ण किया जा रहा है। जिससे हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थ यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button