अन्ना हजारे का केजरीवाल पर कटाक्ष, जिनके पीछे ईडी पड़ी हो उन्हें कभी न चुनें, पढ़ें बयान
कभी साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अन्ना हजारे ने आज अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होनें शराब घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल को लेकर कटाक्ष किया है।
अन्ना हजारे ने आज अपना वोट डालने के बाद लोगों से एक खास अपील की। उन्होनें कहा कि सभी लोगों को सही उम्मीदवार चुनना चाहिए क्योंकि देश की चाबी गलत हाथों में नहीं जानी चाहिए।
अन्ना हजारे का बयान
अन्ना हजारे ने कहा, चूंकि देश की चाबी मतदाताओं के हाथ में है, इसलिए इस चाबी को सही हाथों में देकर सही तरीके से चुना जाना चाहिए। हमेशा याद रखें सही उम्मीदवारों को चुनें जो सही छवि वाला राजनेता हो, न कि जिसके पीछे प्रवर्तन निदेशालय पड़ा हो।
केजरीवाल को दोबारा नहीं चुनना चाहिए
सीधे अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि मैं दिल्ली शराब घोटाला मामले में नाम आने के लिए अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना करता हूं, क्योंकि उन्होनें यह भ्रष्टाचार किया है। अन्ना ने कहा कि ऐसे लोगों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए।