Big NewsNational

ब्रेकिंग : एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली धरती, बार-बार आना बड़े खतरे का संकेत तो नहीं?

earthquake

बिहार में सोमवार की रात करीब 9 बजकर 23 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं। राज्य के कई जिलों में भूकंप आने की सूचना मिल रही है। भूकंप के झटके महसूस करते ही पटना में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए।भूकंप की तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल मापी गई है। भूकंप का केंद्र पटना में था। बड़ी बात ये है कि दशकों के बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं वो भी राजधानी में जो की बड़े खतरे की ओर संकेत कर रहा है। आए दिन देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके लग रहे हैं जिससे लोग दहशत में हैं। आखिर बार बार भूकंप आना किसी बड़े खतरे की ओर संकेत तो नहीं कर रहा?

बिहार के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र पटना में 5 किमी की गहराई पर केंद्र था। खबर है कि मणिपुर और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि तीव्रता कम थी। सोमवार शाम तमेंगलोंग, मणिपुर में रिक्टर स्केल 3.4 की तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया था। वहीं हरियाणा के सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी।

Back to top button