National

क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा, भाजपा के गुंडों ने किया हमला

आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान उन पर कथित हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है। उन्होनें बीजेप के खिलाफ चुनाव लड़कर अपनी ताकत साबित करने की चुनौती भी दे डाली। इससे पहले आप पार्टी ने यह भी दावा किया है कि पदयात्रा अभियान के दौरान केजरीवाल पर कथित तौर पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला किया गया था।

क्या आप मुझे मारना चाहते हैं?

दिल्ली के पूर्व सीएम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, कल बीजेपी ने अपने गुंडों को विकासपुरी में मुझ पर हमला करने के लिए भेजा। उन्होनें बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? अगर आपमें ताकत है तो आएं मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें।

बीजेपी को न दें समर्थन- केजरीवाल

केजरीवाल ने मतदाताओं से बीजेपी का समर्थन न करने की बात कही है। केजरीवाल ने दावा किया है कि पार्टी उनके द्वारा लागू की गई सभी मुफ्त योजनाओं को समाप्त कर देगी। केजरीवाल ने कहा, अगर आप गलती से बीजेपी को वोट देंगे तो वे आपके बच्चों के स्कूल बंद कर देंगे और आपको 10,000 रुपये का बिजली बिल भेजना शुरु कर देंगे। दिल्ली के लोगों को तय करना है कि वे काम करने वालों को वोट देना चाहते हैं या काम बंद करने वालों को।

Back to top button