DehradunBig News

जिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पंहुचे DM के हाथ, 3 की सम्पति कुर्क, एक्शन जारी

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बसंल ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। इसी के क्रम में गुरुवार को उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने तहसील सदर अन्तर्गत बड़े बकायदारों की सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की है।

DM ने नामी बकायदारों की सम्पति की कुर्क

बता दें इस कार्यवाही में मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील, डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश और मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड की सम्पति कुर्क की कार्यवाही कर सम्पत्ति सील कर दी गई हैं।

इन सम्पत्तियों को किया सील

मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी 196/3-1 राजपुर रोड पर लगभग 3.41 करोड़ की जीएसटी वसूली थी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील कर दिया गया है। डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश लिमिटेड पर लगभग 33.83 लाख और 10 प्रतिशत संग्रह व्यय की कुर्की की कार्यावाही करते हुए कार्यालय सील कर दिया गया है। वहीं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड पर लगभग 20.10 लाख और अन्य कुर्की की कार्यवाही में कृष्णा होम राजपुर रोड में फ्लैट सील कर दिया गया है।

DEHRADUN DM NEWS
बकायदारों की सम्पति सील

DM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त निर्देश हैं कि जिले के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली की जाए। राजस्व जमा न कराने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जाए।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button