Big NewsDehradun

दिवाली और तंत्र-मंत्र : वन विभाग ने तस्करों से ऐसे कराया उल्लू को मुक्त, आरोपी फरार

दीपावली के मौके पर उल्लू की तस्करी बढ़ जाती है। ऐसे में वन विभाग ने उल्लू के सरंक्षण को लेकर कर्मचारियों को गश्त तेज करने के निर्देश दिए थे। मसूरी वन प्रभाग ने दीपावली की रात्रि को मसूरी-धनोल्टी मोटर मार्ग पर देर रात गश्त के दौरान चैकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान उल्लू को तस्कर से मुक्त कराया है।

वन विभाग ने कराया उल्लू को मुक्त

जानकारी के अनुसार मसूरी-धनोल्टी मोटर मार्ग पर रोड के किनारे एक पेटी रखी हुई थी। वहां पर कुछ संदिग्ध लोग खडे़ हुए थे। जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो सभी लोग वहां से भाग गए। वन विभाग की टीम ने सड़क किनारे पड़ी पेट को खोलकर देखा तो उससे हिमालयन वुड का उल्लू बरामद किया।

उल्लू के सरंक्षण को लेकर गश्त पर थे कर्मचारी

वन विभाग ने अज्ञात युवकों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मामले को लेकर मसूरी रेंज अधिकारी एसपी गोरोड़ा ने बताया कि उल्लू के सरंक्षण को लेकर वन विभाग के कर्मचारी गश्त पर थे।

लालच में दी जाती है उल्लू की बलि

सुवाखोली धनोल्टी मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया गया तो रोड के किनारे कुछ संदिग्ध लोग पाए गए। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सभी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दीपावली की रात को अंधविश्वासी लोगों द्वारा तंत्र विद्या और लालच में उल्लू की बलि दी जाती है। इसके खिलाफ विभाग ने अभियान छेड़ा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button