हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़े और खास त्योहारों मे से एक है। दीपावली का पर्व दान और उदारता की भावना को बढ़ावा देता है। इन दिन लोग अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को उपहार व मिठाईयां देते हैं। हालांकि कुछ ऐसी चीजें है जिनका दान दिवाली के मौके पर नहीं करना चाहिए। हालांकि कुछ ऐसी भी चीजें है जो दिवाली मे दान करने से जरुरतमंदों की दुवाएं लगती हैं। आइये जानते हैं दिवाली पर क्या दान करें और क्या नहीं।
दिवाली पर इन चीजों का न करें ये दान
तेल और घी
दिवाली के दिन तेल और घी का दान करने से बचना चाहिए। इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का दान अशुभ माना जाता है।
नमक
दिवाली के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए। यह रिश्तों में दरार पैदा करने की वजह बन सकता है।
लोहे की वस्तुएं
लोहे की वस्तुएं दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती हैं, इसलिए इन चीजों का दान भी नहीं करना चाहिए।
काले रंग की वस्तुएं
दिवाली के दिन काली वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए। यह नकारात्मकता और दुर्भाग्य को बढ़ावा देती है।
टूटी हुई वस्तुएं
टूटी हुई वस्तुएं असफलता और दुर्भाग्य को जन्म देती है। ऐसे मे दिवाली के दिन टूटी हुई वस्तुओं का दान न करें।
इन चीजों का करें दिवाली में दान
अनाज– गरीब या जरुरतमंदों को अनाज दान करें।
कपड़े– इन दिन कपड़े दान कर सकते हैं।
फल– स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए दिवाली के दिन फल दान करें।
मिठाइयां– मिठाइयों का दान करने से सुख समृद्धि आती है।
धन- जरुरतमंदों को दिवाली के दिन आप धन दान कर सकते हैं।