Almora NewsBig News

मां नंदा-सुनंदा की शोभा यात्रा को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार, घर से निकलने से पहले डाल लें एक नजर

मां नंदा-सुनंदा की शोभा यात्रा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है. शोभा यात्रा की अवधि के दौरान नगर अल्मोड़ा में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट रहेंगे. घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान पर एक नजर डाल लें. वरना आपको भी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

ये है डायवर्जन प्लान

  • करबला से नगर माल रोड की ओर वाले सभी चौपहिया और भारी वाहन वाया धारानौला या बेस तिराहा लोअर माल रोड होते हुए जायेंगे.
  • केमू बसें स्टेशन से शिखर तिराहे की ओर न आकर वापस करबला की ओर जायेंगी.
  • लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
  • एलआरसाह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान यह एरिया जीरो जोन रहेगा। इस दौरान एनटीडी से बाजार की ओर आने वाले सभी वाहन वाया धारानौला या शैल बैण्ड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें