Haridwarhighlight

मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने मार-मार कर उतारा मौत के घाट

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलौर कस्बे के मोहल्ला किला में आज सुबह लड़ाई के दौरान एक व्यक्ति को मोहल्ला किला के ही कुछ युवकों ने मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद में मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

युवकों ने व्यक्ति को मार-मार कर उतारा मौत के घाट

मामले को लेकर मृतक के बेटे ने बताया कि जिस वक्त यह झगड़ा हुआ वह सब घर से बाहर गए हुए थे। किसी बात को लेकर उसके पिता का युवकों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान युवकों ने उसके पिता को मार-मार कर मौत के घात उतार दिया।

आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले को लेकर पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया जा रहा है सभी आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के सभी संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button