HaridwarhighlightUttarakhand

रूड़की में जमीनी रंजिश के चलते भाइयों के बीच विवाद, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे

हरिद्वार जनपद के रुड़की में जमीनी रंजिश के चलते दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिवारों में जमकर लाठी-डंडे चले पुरुषों के विवाद में महिलाएं भी कूद गईं और उनमें भी जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस इस मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है।

जमीनी रंजिश को लेकर भाइयों में विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। इस दौरान दोनों परिवारों की महिलाएं और पुरुष दोनों के बीच लाठियां चल गई। आस पास के किसी व्यक्ति ने घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो बना दिया था जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

13 फरवरी का बताया जा रहा मामला

मामला 13 फरवरी का बताया जा रहा है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद मामले में कार्यवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button