Assembly ElectionsDehradunhighlight

मंत्री हरक सिंह रावत के फिर से कांग्रेस में लौटने की चर्चा, किया दिल्ली का रुख!

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा में टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। खबर है कि 15 से 20 विधायकों का टिकट कट सकता है। 15 से 20 वर्तमान विधायकों के टिकट पर कैंची चल सकती है। वहीं कई मंत्री-विधायक ऐसे हैं जो दो दो टिकट की मांग कर रहे हैं. कोई पत्नी के लिए टिकट मांग रहा है तो कोई बेटे के लिए।

इनमे से एक हैं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत। हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वो नाराज बताए जा रहे हैं और खबर है कि वो कांग्रेस में लौट सकते हैं। जानकारी मिली है कि वो आज एक बार फिर से दिल्ली रवाना हुए।  मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू के लिए भी टि‍कट की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा तैयार नहीं है।

आपको बता दें कि हरक सिंह रावत मार्च 2016 में 8 अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ हुए भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन अब 2022 में फिर से उनके कांग्रेस में जाने की खबर है। बीते दिन वो कोर ग्रुप की बैठक में शामिल नहीं हुए जिससे चर्चाएं तेज हो गई। बैठक से लेकर बाहर चर्चाएं चलीं कि हरक सिंह रावत फिर से नाराज हो गए हैं।

Back to top button