Big NewsDehradun

देहरादून में हो रहे रिसर्च की लोकसभा में चर्चा, केंद्रीय मंत्री ने कहा दिल्ली में भी लगाएंगे प्लांट

breaking uttrakhand newsनई दिल्ली: आज एक बार फिर उत्तराखंड की चर्चा लोकसभा में हुई। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोकसभा में बताया कि भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में रोज एक टन वेस्ट प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया किा इस पर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तहत रिसर्च किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली में भी ऐसे संयंत्र लगाए जाएंगे। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल में बताया कि देहरादून में 2016 से इस विषय पर रिसर्च शुरू किया था। तीन साल से दहरादून में एक बडो संयंत्र में वेस्ट प्लास्टिक से डीजल बनाया जा रहा है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि डीडीए आदि संस्थानों की मदद से दिल्ली में भी इसके लिए संयंत्र लगाये जाएंगे।

Back to top button