National

पहाड़ों से बड़े- बड़े पत्थर खिसके, मलबे में दबे वाहन, हिमाचल में आफत की बारिश

देश के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार रात और शुक्रवार की सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। जिस कारण कई वाहन मलबे में फंस गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया।

पहाड़ों से बड़े- बड़े पत्थर खिसके

जानकारी मिली है कि बारिश के बीच ये वाहन पहाड़ों के पास से होकर गुजर रहे थे, तभी पहाड़ों से बड़े- बड़े पत्थर खिसके और सड़क से गुजर रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।पहाड़ों से गिरे मलबे में 3 से 4 वाहन फंस गए। किसी तरह वाहन में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई।

स्थानीय प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

वही घटना स्थल में मची चीख-पुकार के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने लोगों की जान बचाई। साथ ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी देने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं सड़क से यातायात को भी रोक दिया गया।

Back to top button