Big NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्री के लापता होने से मचा हड़कंप, पांच दिन पहले की मिली आखरी लोकेशन

केदारनाथ यात्रा पर आए यात्री केदारनाथ पैदल मार्ग से लापता हो गया। इस सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया है। पांच दिन बाद भी यात्री के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लापता यात्री की आखरी लोकेशन लिनचोली की मिली है।

केदारनाथ पैदल मार्ग से उदयपुर का यात्री हुआ लापता

केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार उत्तराखंड आया था। परिवार केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम जा रहा था। लेकिन रास्ते में उनका बेटा उनसे आगे निकल गया। जिसके बाद वो उनको मिल ही नहीं रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पैदल चलते हुए 16 वर्षीय हरीश मेगवाल अपने परिवार से आगे निकल गया था। जिसके बाद परिवार से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। परिवार द्वारा उसे पैदल मार्ग पर ढूंढा गया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

पांच दिन से लापता है यात्री

पांच दिन से यात्री लापता है। जब परिवार के बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार ने 11 मई को सोनप्रयाग थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद से पुलिस भी उसे ढूंढने में जुट गई है। पुलिस ने भी धाम के पैदल मार्ग के सभी पड़ावों पर खोजबीन की। लेकिन अब तक उसके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

लिनचोली में मिली आखरी लोकेशन

लापता यात्री की आखरी लोकेशन केदारनाथ से चार किमी दूर लिनचोली में मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक यात्री ने अपने परिजनों से आखरी बार फोन पर हुई बातचीत में भी ये ही कहा था कि वो लिनचोली के पास पहुंचा है। जिसके बाद ही उसका फोन बंद हुआ था और उसके बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें