Big NewsDehradun

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर, कांग्रेस ने BJP पर जमकर साधा निशाना

आरक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही है। उत्तराखंड कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं को आरक्षण देने की बात करने वाली भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

कांग्रेस ने हाल में जारी की गई बीजेपी की दायित्वधारियों की लिस्ट को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने की बात करने वाली भाजपा भले ही केंद्र में 33% आरक्षण का विधेयक पास करवा चुकी हो। लेकिन पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा फर्क नजर आने लगा है।

दायित्व बंटवारे में भाजपा ने किया भेदभाव

कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड में जहां महिलाएं पार्टी के प्रति विश्वास रखती हैं तो वहीं दायित्व बंटवारे में भाजपा की तरफ से भेदभाव किया गया है। पार्टी संगठन की सिफारिश पर सरकार ने जिन 10 लोगों को दायित्व दिए हैं उनमें मात्र एक महिला है जिसे दायित्व मिला है।

अब इसी विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर जुबानी हमला कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट की मानें तो भाजपा हमेशा ही महिलाओं को गुमराह करने का काम करती है। अपना वोट बैंक तो बताती है लेकिन आरक्षण देने और दायित्व देने में सिर्फ जुमलेबाजी करती है। 

कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिलता सम्मान – BJP

बीजेपी कांग्रेस के द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर सफाई देने का काम कर रही है। बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि अभी तो सिर्फ दायित्व धारियों की पहली सूची जारी हुई है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं उनको दायित्व दिए जाएंगे। कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी में झांकना चाहिए की चुनाव के समय किस तरह कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने मंच से खुलेआम कहा था कि उनको पार्टी में मान सम्मान नहीं मिलता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button