Entertainment

Dhoni : ‘लेट्स गेट मैरिड’ में नज़र आएंगे धोनी, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म  

महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन में बनने जा रही पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ जल्द ही रिलीज़ होने जा रही है। ऐसे में फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सनमे आ रही है। खबरों की माने तो फिल्म में धोनी भी दिखाई देंगे।

फिल्म में दिखाई देंगे धोनी

क्रिकेट की दुनिया में सफलता का परचम लहराने के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट्स’  के नाम से  प्रोडक्शन हाउस खोला है।

ऐसे में धोनी की इस प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने जा रही है। ख़बरों की माने तो फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ में धोनी भी दिखाई देंगे। इस खबर से माही के फैंस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

lets get married

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

 ‘धोनी एंटरटेनमेंट्स’ के बैनर तले बनने जा रही ये पहली फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमानी ने किया है।

फैमिली ड्रामा इस फिल्म में हरिष कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका में है। इनके अल्वा साउथ के फेमस एक्टर योगी बाबू, श्रीनाथ, आरजे विजय, वीटीवी गणेश आदि कलाकार एहम भूमिका निभाएंगे।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी गौतम और मीरा के इर्द गिर्द घूमती है। गौतम मीरा से प्यार करता है और उससे शादी भी करना चाहता है।लेकिन वो अपन मां को भी छोड़ना नहीं चाहता। लेकिन मीरा इस बात पर अपनी मंजूरी नहीं देती। इस समस्या से निकलना के लिए  गौतम ट्रिप प्लान करता है। किस्से उसकी मां और मीरा एक दूसरे को जान सके।

Back to top button