Big NewsEntertainment

Dharmendra Last Rites: धर्मेंद्र को बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Dharmendra Last Rites: आज सोमवार यानी 24 नवंबर को (Dharmendra Death News) बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। काफी समय से अभिनेता बीमार चल रहे थे। 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाल ही में वो डिस्चार्ज हुए थे।

जिसके बाद उन्हें घर लाया गया था। अब उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से ही अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सनी देओल(Sunny Deol) ने उन्हें मुखाग्नि दी।

धर्मेंद का निधन, सनी देओल ने दी मुखाग्नि Dharmendra Last Rites

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल (Sunny Deol) ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनका पूरा परिवार पहुंचा है। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और ईशा देओल भी सफेद कपड़ों में श्मशाम घाट पहुंची।

ईशा देओल का हुआ ऐसा हाल Dharmendra Death News

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल इस दौरान बहुत ही दुखी नजर आईं। उन्होंने अपने चेहरे को दुप्पटे से छुपाकर रखा। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रही हैं।

सफेद कपड़ों में पहुंचीं हेमा मालिनी Hema malini

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी भी सफेद कपड़ों में नजर आईं। हेमा मालिनी का भी बुरा हाल है। फैंस उनको इस हालत में देखकर परेशान है। अभिनेता को श्रद्धांजलि देने सेलेब्स भी श्मशान घाट पहुंचे। आमिर खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button