Entertainmenthighlight

Dharmendra को देओल परिवार ने किया याद, हेमा मालिनी बोलीं- दिल का टुकड़ा, सनी-बॉबी भी हुए इमोशनल

Dharmendra Birth Anniversary Family Post: बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र की आज यानी आठ दिसंबर को 90वें जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरे देओल परिवार ने उनको याद किया। सोशल मीडिया पर उनको लेकर प्यार भरा स्पेशल पोस्ट शेयर किया। अभिनेता के साथ बिताए हसीन पलों को याद करते हुए देओल परिवार काफी इमोशनल हो गया।

धर्मेंद्र को देओल परिवार ने किया याद Dharmendra birth anniversary

धर्मेंद्र उन बॉलीवुड स्टार्स में आते है जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में हर एक किरदार बखूबी निभाया। 24 नवंबर को अभिनेता दुनिया को अलविदा कह गए। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर परिवार वालों ने उनके लिए पोस्ट किया है।

Hema Malini बोलीं- दिल का टुकड़ा

एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, “2 हफ्ते से ज्यादा हो गया आपको हमें छोड़ कर जाते हुए. आप हमेशा मेरे अंदर रहेंगे. आपके साथ बिताए हसीन लम्हों को कोई नहीं मिटा सकता और इन्हीं लम्हों को याद कर मुझे सबसे ज्यादा खुशी होती है।”

सनी देओल ने किया मिस

सनी देओल ने लिखा, “आज मेरे पापा का जन्मदिन है. पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं. लव यू पापा. मिस यू।”

बॉबी देओल हुए इमोशनल

धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने कहा, “आप स्टार बने तो सबको साथ लेके सबका हाथ थाम के आगे बढ़े, किसी को पीछे नहीं छोड़ा। इसके साथ ही अभिनेता ने अपने पिता के जुनून और जज्बे को भी सलाम करते हुए उन्हें बर्थ एनिवर्सरी विश की।”

बेटी इशा देओल ने भी पापा को किया याद

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी पिता को याद किया। इसके साथ ही भतीजे अभय देओल ने भी धर्मेंद्र के लिए पोस्ट शेयर किया। इसके अलावा धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल भी अपने दादा जी को याद किया। ‘

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button