Big NewsUttarakhand

धराली आपदा पर कर्नल कोठियाल की टिप्पणियों के बाद सामने आई BJP की प्रतिक्रिया, विपक्ष को भी दी नसीहत

धराली आपदा पर कर्नल कोठियाल के आरोपों पर अब भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। सरकार ने कहा कि वे गंभीरता से इसकी जांच करेगी। वहीं सरकार ने विपक्ष को भी इस मामले में राजनीति न करने की नसीहत दी है।

कर्नल कोठियाल की टिप्पणी के बाद सामने आई BJP की प्रतिक्रिया

भाजपा ने दायित्वधारी कर्नल कोठियाल को लेकर वायरल जानकारी पर स्पष्ट किया कि सरकार ने सभी संभव उपायों से थराली में राहत बचाव कार्य संपन्न किए हैं। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा हमारे एक वरिष्ठ और रेस्क्यू में अनुभवी कार्यकर्ता के तथ्यों को पार्टी गंभीरता से लेगी और सरकार भी यथोचित कार्रवाई करेगी। वहीं विपक्ष से भी आग्रह किया, तथ्यों के पूर्णतया निष्कर्ष से पूर्व किसी भी तरह की राजनैतिक बयानबाजी से बचना चाहिए।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि, कर्नल कोठियाल ने थराली आपदा को लेकर जो भी तथ्य कहे हैं उसपर पार्टी गंभीरता से विमर्श करते हुए, जरूरत अनुसार सरकार उस पर निर्णय लेगी। पार्टी का मत स्पष्ट है कि कार्यकर्ता यदि कोई बात कहता है तो नेतृत्व उसे संज्ञान में लेता है है। जहां तक सरकार का प्रश्न है तो उनके पास सूचना और आंकड़े जुटाने के कई माध्यम हैं।

प्रभावितों की जान बचाना होती है सबसे पहली प्राथमिकता: चमोली

चमोली ने कहा जब भी कोई आपदा आती है और दुर्भाग्य से आपदाग्रस्त प्रदेश है। सबसे पहले प्राथमिकता होती है, घायलों और प्रभावितों की जान बचाना है। दुर्भाग्य से जिन्हें बचाया नहीं जा सका, उनके आंकड़े जुटाने में भी दिक्कत होती है। केदारनाथ आपदा के समय भी सभी ने देखा होगा कि आज तक उस त्रासदी में मृत लोगों का पूरा आंकड़ा स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। कुछ इस तरह की कठिनाइयां थराली आपदा में थी।

विधायक ने कहा आंकड़े जुटाने के जो माध्यम हैं, उसमें राहत कार्यों में लगे लोगों की प्राप्त डेड बॉडी होती है। आंकड़े उनके परिजन देते हैं जो घटनास्थल से मिसिंग हैं। इस तरीके से NDRF ने SDRF के कार्यों से भी सूचना आती है। वहां पर तमाम व्यापारिक क्षेत्र में मौजूद के माध्यम से भी मिसिंग जानकारी बड़ा आधार बनती है। निश्चित तौर पर इस दुर्घटना में भी सब तरह की जानकारी जिला प्रशासन के पास होगी और उसके आधार पर ही एक अंतिम जानकारी सामने आई होगी।

आपदा बचाव अभियान के विशेषज्ञ हैं कोठियाल: विधायक

चमोली ने कहा कि कर्नल कोठियाल एक वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ आपदा बचाव अभियान के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने केदारनाथ आपदा में बहुत काम किया है। लिहाजा विशेषज्ञता के आधार पर उनके पास जो भी अतिरिक्त जानकारी होगी, पार्टी नेतृत्व उनसे चर्चा करेगा। यहां उन्होंने एक और बात स्पष्ट की कि कर्नल कोठियाल एक फौजी हैं, लिहाजा एक सैनिक की भांति उन्हें जो दिखा या लगा, उन्होंने उसे सीधा-सीधा कह दिया। चूंकि बहुत प्रशासनिक और व्यवहारिक तथ्य भी थे, जिनका जिक्र उन्होंने तत्काल नही किया।

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी धराली त्रासदी: कर्नल कोठियाल ने उठाए आपदा प्रबंधन पर सवाल, बोले हम एक को भी नहीं निकाल पाए

लिहाजा उनका यह पूरा बयान एकतरफा सा प्रस्तुत हो गया है। लेकिन हम एक राजनीतिक दल है और हम एक एक कार्यकर्ता के प्रति गंभीर है। निश्चित तौर पर उनसे बात की जाएगी कि किस आधार पर उनके द्वारा आपदा से जुड़े तथ्यों को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने उम्मीद करती कि इस पूरे मसले पर सरकार भी गंभीरतापूर्वक विचार करेगी। यदि इससे कहीं भी सुधार की गुंजाइश होगी तो उसपर अवश्य बढ़ा जाएगा।

विधायक ने दी विपक्ष को नसीहत

विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस के बयानों पर स्पष्ट किया कि एक विपक्षी दल के नाते वे अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन फिर भी हमारी आग्रह है कि बिना पूरी बात को समझे किसी भी राजनैतिक सामाजिक व्यक्ति को टीका टिप्पणी करने से बचना चाहिए। यह विषय राजनीति का नही है, जो जानकारी में आ रहा है उस पर तो सरकार विचार करेगी ही। एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते, इससे अलग भी कोई जानकारी है तो उसे भी प्रक्रिया के तहत उन्हें सामने लाना चाहिए। इसे वावजूद अनर्गल बयानबाजी करने या किसी भी तरह का राजनीतिक स्टंट कर, भ्रम एवं झूठ फैलाने से बचा जाना चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button